12.75 लाख की इनकम कैसे टैक्स फ्री होगी?
इनकम टैक्स के सेक्शन 87A के तहत करदाताओं को टैक्स रिबेट मिलती है। यह ओल्ड टैक्स रिजीम के लिए 12,500 रुपये है और न्यू टैक्स रिजीम के लिए 60,000 रुपये। इसका सीधा-सा मतलब है कि अगर न्यू टैक्स रिजीम में आपकी टैक्स देनदारी 60 हजार रुपये से कम है, तो आपको एक भी रुपया टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
इस हिसाब से आपकी 12 लाख तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री हो जाएगी। इसे यूं समझिए कि 0-4 लाख की इनकम टैक्स फ्री है। वहीं, 4 से 8 लाख पर 5 फीसदी लगेगा। इसका मतलब कि इस चार लाख पर आपकी 20,000 रुपये की टैक्स देनदारी बनेगी। अगले चार लाख यानी 8 से 12 लाख पर आपको 10 फीसदी टैक्स देना होगा, जो 40,000 रुपये होते हैं।
इसका मतलब है कि आपको 12 लाख की सालाना आय पर 60 हजार रुपये का टैक्स देना होगा, जिस पर सरकार सीधे छूट दे रही है। इसमें 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ लें, तो 12.75 लाख रुपये तक का सालाना कमाई टैक्स फ्री हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment